फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कंचननाला : बदरीनाथ हाईवे पर पत्थरों के ऊपर से हो रही आवाजाही

Tue, 22 Jul 2025 07:26 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

नाला उफान पर आने से हाईवे पर आ गया था मलबा
पागलनाला के पास बेलाकूची में किया जा रहा हाईवे का सुधारीकरण
संवाद न्यूज एजेंसी
गोपेश्वर। दो दिनों तक हुई तेज बारिश से बदरीनाथ हाईवे बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। बदरीनाथ धाम से करीब दो किलोमीटर पहले कंचननाला के उफान पर आने से पत्थर और मलबा हाईवे पर आ गए थे। बीआरओ (सीमा सड़क संगठन) की ओर से यहां वाहनों की आवाजाही लायक रास्ता तो खोल दिया है लेकिन अभी वाहन पत्थरों के ऊपर से आवाजाही कर रहे हैं। नाला उफान पर आने से हाईवे बंद होने के आसार हैं।
विज्ञापन

बारिश से बदरीनाथ हाईवे कई जगहों पर बदहाल स्थिति में पहुंच गया है। सोमवार को कंचननाला के उफान पर आने से और स्कपर बंद होने से हाईवे के दोनों ओर पत्थर आ गया था। बीआरओ ने यहां पोकलेन मशीन से मलबा तो हटवा दिया लेकिन अभी हाईवे उबड़-खाबड़ बना है। यहां पत्थरों के ऊपर से ही वाहनों की आवाजाही हो रही है। दोपहिया वाहन यहां फंस रहे हैं। वहीं पागलनाला के पास बेलाकूची में एनएचआईडीसीएल की ओर से हाईवे का सुधारीकरण कार्य किया जा रहा है जिससे यहां वाहनों की आवाजाही मुश्किल से हो पा रही है। पातालगंगा भूस्खलन क्षेत्र में भी हाईवे खतरनाक बना है। पीपलकोटी से पाखी तक हाईवे चट्टानी भाग से गुजरता है। यहां चट्टान से पत्थर छिटक कर हाईवे पर आ रहे हैं। एनएचआईडीसीएल के अधिकारियों का कहना है कि मौसम सामान्य होने के बाद हाईवे का सुधारीकरण किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें