फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कमेड़ा भूस्खलन जोन का नहीं हुआ ट्रीटमेंट

Mon, 16 Sep 2024 05:44 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
गौचर। बदरीनाथ हाईवे पर कमेड़ा भूस्खलन जोन यात्रियों के लिए मुसीबत का सबब बनता जा रहा है। इस भूस्खलन जोन का स्थायी ट्रीटमेंट नहीं होने से हल्की बारिश में आए दिन हाईवे बंद हो रहा है। साथ ही भूस्खलन जोन से आवागमन भी जोखिम भरा हो गया है।
विज्ञापन

बीते वर्ष कमेड़ा में बारिश और पहाड़ी से भूस्खलन हुआ था और गदेरे के तेज बहाव से करीब 70 मीटर हाईवे ध्वस्त हो गया था। गौचर के व्यापार संघ अध्यक्ष राकेश लिंगवाल, व्यापार संघ के जिला महामंत्री सुनील पंवार, कांग्रेस जिलाध्यक्ष मुकेश नेगी, मंडी समिति के पूर्व अध्यक्ष संदीप नेगी, वीरपाल सिंह आदि ने कहा कि कमेड़ा भूस्खलन जोन चारधाम यात्रियों के अलावा यहां से आने-जाने वाले किसानों, महिलाओं के लिए जोखिम भरा साबित हो रहा है। वहीं एनएचआईडीसीएल के सहायक अभियंता प्रिंस ने बताया कि कमेड़ा में दो विकल्पों के प्रस्ताव भेजे गए हैं। पहला यह कि भूस्खलन जोन को छोड़कर सड़क के दोनों छोर को मिलाने के लिए पुल का निर्माण और दूसरा भूस्खलन जोन में स्लोप प्रोटेक्शन वर्क का है। इसकी स्वीकृति मिलने के बाद यहां स्थायी ट्रीटमेंट कर दिया जाएगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें