फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ के लिए रवाना हुई कालिंका की रथ यात्रा

Thu, 18 Sep 2025 06:58 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। उर्गम घाटी की कालिंका रथ यात्रा बदरीनाथ धाम के लिए रवाना हो गई है। विभिन्न गांवों का भ्रमण करते हुए यात्रा बदरीनाथ पहुंचेगी।
कालिंका की रथ यात्रा के द्वितीय चरण में रुद्रनाथ की यात्रा पूरी करने के बाद देवी बदरीनाथ के लिए रवाना हो गई हैं। बृहस्पतिवार को यात्रा भरकी गांव से भेंटा पहुंची। यात्रा चार दिनों तक भेंटा, पिलखी, ग्वाणा, आरोसी में भ्रमण व प्रवास करेगी। दिन में भ्रमण कार्यक्रम होगा और रात को मुखौटा नृत्य होगा जिसमें 14 से अधिक मुखौटा मंचन किया जाएगा। उसके बाद यात्रा थैंग गांव पहुंचेगी और वहां से बदरीनाथ की ओर बढ़ेगी। इस दौरान बीकेटीसी उपाध्यक्ष ऋषि प्रसाद सती, जिला पंचायत सदस्य रमा देवी, हर्षवर्धन, रघुवीर सिंह, नंदा सिंह नेगी, सुरेंद्र सिंह रावत, चंद्र मोहन सिंह, मंजू देवी और लक्ष्मण सिंह नेगी आदि मौजूद रहे। संंवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें