फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: किरुली के प्रदीप कुमार को हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार

Thu, 18 Sep 2025 06:55 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

पीपलकोटी। बंड क्षेत्र के किरुली गांव निवासी प्रदीप कुमार को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हस्तशिल्प रत्न पुरस्कार से सम्मानित किया। प्रदीप विगत 40 वर्षों से हस्तशिल्प में जुटे हैं।
विज्ञापन

प्रदीप ने अपने पिता से रिंगाल हस्तशिल्प सीखा है। उन्होंने शुरुआत में रिंगाल की कंडी व अन्य सामग्री बनाई जिसे लोगों ने खूब पसंद किया। उत्तराखंड बांस एवं रेशा विकास परिषद से उन्होंने हस्तशिल्प का प्रशिक्षण प्राप्त किया। साथ ही असम, त्रिपुरा और केरल में भी उन्होंने रिंगाल का प्रशिक्षण लिया। प्रदीप के हस्तशिल्प की अब चमोली में ही नहीं राज्य के अन्य क्षेत्रों में भी मांग बढ़ी है। प्रदीप का कहना है कि रिंगाल का हस्तशिल्प रोजगार का मजबूत जरिया है। वे युवाओं को हस्तशिल्प के लिए प्रेरित करते रहते हैं। प्रदीप जिला स्तर पर भी कई बार सम्मानित हो चुके हैं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें