फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कालेश्वर की सड़क का होगा सुधारीकरण, धनराशि मंजूर

Tue, 22 Oct 2024 06:17 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। विकासखंड के कालेश्वर, जयकंडी के औद्योगिक परिक्षेत्र को जोड़ने वाली सड़क का जल्द सुधारीकरण किया जाएगा। लोनिवि को इस सड़क के सुधारीकरण के लिए 23 लाख की स्वीकृति मिली है। लंबे समय से बदहाल इस सड़क पर जहां लोग हिचखोले खाकर आवागमन कर रहे थे। वहीं आसपास की बस्तियों के ग्रामीण उड़ती धूल से भी परेशान थे।
विज्ञापन

उद्यमी ईश्वरी प्रसाद मैखुरी ने कहा कि कालेश्वर में औद्योगिक परिक्षेत्र के अलावा चमोली जिले के सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी कार्यालय, पर्यटक आवासगृह के अलावा काल्दूबगड़ और जयकंडी गांवों के लिए लोनिवि की करीब दो किमी सड़क है लेकिन लंबे समय से बदहाल होने के कारण लोगों को दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं। वहीं लोनिवि गौचर के अधिशासी अभियंता सुशील कुमार ने बताया कि काल्दूबगड़ वाली सड़क के सुधारीकरण के लिए 23 लाख की स्वीकृति मिली है जहां सड़क पर डामर और पानी वाली जगहों पर सीसी किया जाएगा। सुधारीकरण के लिए टेंडर प्रक्रिया हो चुकी है। ठेकेदार का बांड भी बन चुका है अब जल्द काम शुरू किया जाएगा। सड़क की नालियां जिला योजना के तहत बनाई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें