फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: मुंदोली के कलम सिंह ने 200 किमी साइकिलिंग राइड नौ घंटे में की पूरी

Mon, 26 May 2025 06:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

देवाल। मुंदोली राइडर्स क्लब के संस्थापक कलम बिष्ट ने देहरादून में आयोजित 200 किमी की बीआरएम साइकिलिंग राइड को नौ घंटे में पूरा किया। इस प्रतियोगिता को पूरा करने के बाद अब कलम सिंह इंटरनेशनल साइकिलिंग प्रतियोगिता में भाग ले सकते हैं।
विज्ञापन

बीआरएम साइकिलिंग प्रतियोगिता का आयोजन 25 मई को देहरादून में पहाड़ी पैडलर संस्था की ओर से किया गया। इस 200 किमी राइड को एक निर्धारित समय में पूरा करना था। इस प्रतियोगिता में 33 ने प्रतिभागियों ने भाग लिया। मुंदोली राइडर्स क्लब के संस्थापक कलम बिष्ट ने कहा कि उन्होंने 200 किमी की इस प्रतियोगिता को नौ घंटे में क्वालीफाई किया। रुपकुंड पर्यटन विकास संघर्ष समिति के अध्यक्ष इंद्र सिंह राणा, भुवन बिष्ट, संगीता देवी, हीरा पहाड़ी ने इसके लिए कलम सिंह बिष्ट को बधाई दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें