चमोली जिले के वाण गांव के कलम सिंह बिष्ट ने हिमाचल प्रदेश के मनाली में हुई 60 किमी ट्रेल रेस में नेशनल स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त किया है। कलम सिंह ने नौ घंटा 53 मिनट में 13 हजार फीट की ऊंचाई तक 60 किमी की ट्रेल रेस पूरी की। कलम सिंह के कोच सुनील शर्मा ने बताया कि कलम सिंह दो सालों से ट्रेल रेस का प्रशिक्षण ले रहा था। यह रेस पहाड़ी पर दौड़ कर पूरी की जाती है। आईटीआरए (अंतरराष्ट्रीय ट्रेल रनिंग एसोसिएशन) की ओर से यह प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।