ओडर गांव में पिंडर नदी पर पैदल पुलिया बनाने और ट्रॉली की मांग को लेकर क्षेत्र पंचायत सदस्य पान सिंह गडिया, नरेंद्र सिंह और आलम सिंह ने डीएम को ज्ञापन दिया। उन्होंने कहा कि कुछ दिन पहले ग्रामीणों ने लकड़ी की अस्थायी पुलिया बनाई थी, लेकिन सोमवार शाम को अचानक पिंडर नदी का पानी बढ़ने से पुलिया बह गई। ऐसे में यहां फंसे 40 लोग 4 किमी पैदल चलकर रात 9.30 बजे अपने घर पहुंचे। यहां लगी हाइड्रॉलिक ट्रॉली भी अक्सर खराब रहती है जिस कारण आवाजाही में दिक्कतें उठानी पड़ रही हैं। उन्होंने जल्द ट्रॉली ठीक करने और नदी पर अस्थायी पुलिया बनाने की मांग की। वहीं, लोनिवि के अधिशासी अभियंता मूलचंद गुप्ता ने बताया कि हाइड्रॉलिक ट्रॉली ठीक कर दी गई है।