फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल के लिए खुद जमीन तलाश करेगा ज्योतिष्पीठ : अविमुक्तेश्वरानंद

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र में अत्याधुनिक तकनीकी से लैस 100 बिस्तर का अस्पताल बनाने के लिए ज्योतिष्पीठ खुद जमीन तलाशने में जुट गया है। ज्योतिष्पीठ पहले सरकार से जमीन के लिए सहयोग मांग रहा था, लेकिन मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने समय देने के बाद भी प्रतिनिधिमंडल से मुलाकात नहीं की। इस पर ज्योतिष्पीठ के शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती के शिष्य अविमुक्तेश्वरानंद ने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

यहां आयोजित पत्रकार वार्ता में अविमुक्तेश्वरानंद महाराज ने कहा कि जल्द क्षेत्र में 100 बिस्तर का अस्पताल बनाया जाएगा। हरिद्वार कुंभ में शामिल होने के बाद शंकराचार्य स्वामी स्वरूपानंद सरस्वती इसका भूमि पूजन करेंगे। भूमि चयन को लेकर स्थानीय लोगों से विचार विमर्श किया गया है। उन्होंने कहा कि हमारे प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से मिलने की कोशिश की। मुख्यमंत्री ने मिलने का समय भी दिया लेकिन मुलाकात नहीं की। अब हमने सरकार से उम्मीद छोड़ दी है। सरकार से जमीन को लेकर मिलने नहीं जाएंगे, खुद ही इस पर काम करेंगे। क्षेत्रीय लोगों से पूरा सहयोग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें