फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ हादसा: हवाई सेवाओं को लेकर चिंता, ट्रांस भारत के हेलीकॉप्टर की पहले भी हो चुकी है इमरजेंसी लैंडिंग

Sat, 31 Oct 2026 02:00 AM IST
Alka Tyagi प्रमोद सेमवाल, अमर उजाला, गोपेश्वर

सार

पिछले वर्ष केदारनाथ मंदिर के पास और सेरसी हेलीपैड के निकट सड़क पर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई थी। वहीं कुछ दिन पहले ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के ही हेलीकॉप्टर की टिहरी जिले के चंबा के पास आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी।
विज्ञापन
चमोली में हेलीकॉप्टर हादसा - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चारधाम यात्रा के अंतिम चरण में हुए हेलीकॉप्टर हादसे ने हवाई सेवाओं की सुरक्षा पर चिंता खड़ी कर दी है। यह हेलीकॉप्टर ट्रांस भारत एविएशन कंपनी का था जबकि कुछ दिन पहले टिहरी जिले में इसी कंपनी के हेलीकॉप्टर की आपातकालीन लैंडिंग हुई थी। अब यात्रा के समापन से पहले हुई यह दुर्घटना बेहद दुखद है।

विज्ञापन


पिछले वर्ष केदारनाथ मंदिर के पास और सेरसी हेलीपैड के निकट सड़क पर हेलीकॉप्टर की क्रैश लैंडिंग हुई थी। वहीं कुछ दिन पहले ट्रांस भारत एविएशन कंपनी के ही हेलीकॉप्टर की टिहरी जिले के चंबा के पास आपातकालीन लैंडिंग कराई गई थी। जानकारी के अनुसार हादसे के समय हेलीकॉप्टर में पायलट समेत छह लोग सवार थे।

चमोली हादसे में छह की मौत: चट्टान से टकराया, फिर खाई में गिरते ही हेलीकॉप्टर में लगी आग, जान गंवाने वाले कौन?
विज्ञापन


शुरुआती दौर में हेलीकॉप्टर की लोकेशन ट्रेस नहीं हो पा रही थी। बताया जा रहा है कि तीर्थयात्री हेलीकॉप्टर से देश के प्रथम गांव माणा घूमने गए थे। वहां से सहस्रधारा लौटते समय हेलीकॉप्टर हादसे का शिकार हो गया। इससे पहले 10 जून 2017 को बदरीनाथ धाम से हरिद्वार जाते समय क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेलीकॉप्टर दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।
विज्ञापन


इस हादसे में कंपनी के चीफ इंजीनियर की मौत हो गई थी जबकि दोनों पायलट घायल हो गए थे। हालांकि बदरीनाथ धाम क्षेत्र में हेलीकॉप्टर दुर्घटनाएं अपेक्षाकृत कम हुई हैं। उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण के मुख्य कार्यकारी अधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें