फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: लोक संस्कृति की प्रस्तुति में ज्योतिर्मठ अव्वल

Mon, 05 Oct 2026 07:15 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

ज्योतिर्मठ। विद्या भारती से संबद्ध भारतीय शिक्षा समिति उत्तराखंड की ओर से आयोजित प्रांतीय सांस्कृतिक महोत्सव में चमोली संकुल के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज ज्योतिर्मठ की टीम ने सांस्कृतिक कार्यक्रम में प्रदेश में प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यार्थियों ने गढ़वाल और कुमाऊं की लोक संस्कृति, परंपराओं, लोकगीतों और लोकजीवन पर आधारित मनमोहक प्रस्तुति दी। उनकी प्रस्तुति ने दर्शकों को भाव-विभोर कर दिया। प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर विद्यालय की टीम को मंच पर पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। इस उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने छात्र-छात्राओं और मार्गदर्शक आचार्यों को बधाई दी।। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें