फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जूनियर हाईस्कूल शिक्षकों ने रखा एक दिवसीय उपवास

विज्ञापन
विज्ञापन
ब्लाक पोखरी के जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संगठन की ओर से बीईओ कार्यालय पर एक दिवसीय उपवास रखा गया। शिक्षक लंबित प्रकरणों के समाधान सहित सातवें वेतनमान के अवशेषों के भुगतान की मांग कर रहे हैं। उन्होंने खंड शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भेजकर शीघ्र मांगें पूरी नहीं होने पर 16 मार्च से कार्यालय पर धरना प्रदर्शन की चेतावनी दी।
विज्ञापन

उपवास पर बैठे शिक्षकों के समर्थन में संगठन के जिला महामंत्री सुजान सिंह बुटोला, कोषाध्यक्ष दिनेश नैनवाल भी उपवास स्थल पर पहुंचे। उन्होंने कहा कि वित्त विभाग ने बताया है कि 31 मार्च तक अवशेषों का भुगतान कर दिया जाएगा। उपवास स्थल पर ब्लॉक अध्यक्ष उपेेंद्र सती, मंडलीय सचिव मनवर रावत, मंत्री कल्याण चौधरी, कोषाध्यक्ष चंद्र प्रकाश कंडारी, भगवती प्रसाद किमोठी, रवींद्र कोहली, राजवर पंवार, मनोज कुमार, प्रेम सिंह चौधरी, विक्रम लाल भारती, जय प्रकाश किमोठी, आकाशदीप नेगी आदि शिक्षक मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें