फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आस्था और विश्वास के चरम पर बदरीनाथ की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है। 17 नवंबर को धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए जाएंगे। धाम में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, लेकिन श्रद्धालुओं का उत्साह उससे भी कहीं बढ़ा हुआ नजर आ रहा है। हर रोज हजारों श्रद्धालु भगवान बदरीविशाल के दर्शन को पहुंच रहे हैं।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने से दो दिन पहले हजारों की संख्या में यात्री धाम में पहुंच चुके हैं। देश के विभिन्न शहरों से पहुंचे यात्रियों के चेहरे पर चमक है। कई यात्री उस पल का हिस्सा बनना चाहते हैं, जब भगवान बदरीनाथ के प्रतिनिधि के रुप में उद्धव जी और कुबेर जी की उत्सव डोली योग ध्यान बदरी मंदिर पांडुकेश्वर मंदिर के लिए प्रस्थान करेगी। अलीगढ़ से धाम के दर्शन को पहुंचे राजकुमार, टिंकू चौधरी, संजय वर्मा और राजीव यादव कहते हैं कि वह पहले भी बदरीविशाल के दर्शन को आ चुके हैं, लेकिन इस बार वह यात्रा के आखिरी चरण में यहां पहुंचे हैं। चारों यात्री काफी उत्साहित हैं। कहते हैं यह शानदार अहसास है। वहीं पंजाब मलेरकोटला जिला संगूर के राजू शर्मा कहते हैं कि वह 2014 से लगातार धाम में आ रहे हैं, लेकिन इस बार कपाट बंद होने से दो दिन पहले भगवान के दर्शन करना काफी अच्छा लग रहा है।
2014 से अब तक धाम में पहुंचे यात्री
साल यात्रियों की संख्या
2014 180000
2015 359146
2016 620000
2017 884788
2018 1058490
2019 1221128 (14 नवंबर तक)
कोट----------------
बदरीनाथ धाम की तीर्थयात्रा ने इस बार रिकार्ड बनाया है, आगामी वर्ष की तीर्थयात्रा में इजाफा होने की उम्मीद है। धाम में तीर्थयात्रियों को किसी भी प्रकार असुविधा नहीं होने दी जा रही है। इसका विशेष ध्यान रखा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-बीडी सिंह, सीईओ, बीकेटीसी, बदरीनाथ धाम।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें