फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम में वेद ऋचाओं का वाचन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रीष्मकाल में छह माह तक वेद ऋचाओं से गुंजायमान रहने वाले बदरीनाथ धाम में शुक्रवार से वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया है। अब यहां दो दिनों तक गुप्त मंत्रों से भगवान बदरीनाथ और अन्य देवी-देवताओं का अभिषेक व पूजा-अर्चना होगी।
विज्ञापन

17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होंगे। शुक्रवार को सुबह पांच बजे बदरीनाथ की अभिषेक और महाअभिषेक पूजा के बाद वेदपाठियों ने वेद पुस्तक, खड़ग पुस्तक, विष्णु सहस्रनाम और भागवत पुराण की पुस्तकें श्री बदरीनाथ धाम के गर्भगृह में स्थापित कीं। इसी के साथ यहां वेद ऋचाओं का वाचन बंद हो गया है। गर्भगृह में स्थापित अब ये धार्मिक पुस्तकें आगामी वर्ष बदरीनाथ के कपाट खुलने पर ही मंदिर के सभा मंडप में लाई जाएंगी। आगामी 17 नवंबर को बदरीनाथ धाम के कपाट बंद होने तक बदरीनाथ की पूजाएं गुप्त मंत्रों से होंगी। शनिवार को बदरीनाथ के कपाट बंद होने के तहत बदरीनाथ मंदिर परिक्रमा मंडप में स्थित लक्ष्मी मंदिर में कड़ाई भोग का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें