भारी बारिश के कारण बुधवार को जोशीमठ-मलारी हाईवे सुराईंथोटा के समीप मलबा आने से बंद हो गया। इससे चीन सीमा क्षेत्र में सेना और आईटीबीपी के वाहनों की आवाजाही भी बाधित हो गई है।
नीती घाटी के भोटिया जनजाति के ग्रामीण शीतकाल में निचले क्षेत्रों में रहते हैं, जबकि सेना और आईटीबीपी की इस क्षेत्र में लगातार आवाजाही रहती है। बुधवार को दिनभर बारिश होने से सीमा सड़क संगठन के मजदूर हाईवे को सुचारु नहीं कर पाए।
बीआरओ के कमांडर आर सुब्रमण्यम ने बताया कि चट्टान से मलबा लगातार हाईवे पर गिर रहा है। बारिश थमने के बाद बृहस्पतिवार को हाईवे सुचारु कर दिया जाएगा।