फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भारत माता की जयघोष से गूंजा जोशीमठ

विज्ञापन
जोशीमठ में स्वर्णिम मशाल यात्रा का स्वागत करते सैन्य अधिकारी। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
स्वर्णिम मशाल ज्योति का रविवार को जोशीमठ पहुंचने पर सेना द्वारा जोरदार स्वागत किया गया। स्वर्णिम मशाल ज्योति का सेना के जवानों ने जोशीमठ-औली रोड से लेकर मुख्य बाजार होते हुए गढ़वाल स्काउट कैंपस तक पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। इस दौरान सेना के जवानों के भारत माता की जय के जयघोष से जोशीमठ नगरी गुंजायमान हो उठी।
विज्ञापन

16 दिसंबर वर्ष 1971 में हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध की स्वर्ण जयंती पर देशभर में अलग-अलग स्थानों से मशाल यात्रा निकाली जा रही है। 1971 में भारतीय सेना ने पाकिस्तान पर ऐतिहासिक जीत हासिल की थी और 93000 पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के अदम्य साहस, वीरता, और शौर्य के सामने घुटने टेक दिए थे। जोशीमठ में इस मशाल यात्रा की अगुवाई 9वीं स्वतंत्र पर्वतीय ब्रिगेड समूह के संरक्षण में गढ़वाल स्काउट द्वारा की गई। गढ़वाल रायफल के नायब सूबेदार दिलीप सिंह ने बताया कि 1971 की लड़ाई में परमवीर चक्र, वीर चक्र, महावीर चक्र सहित वीर नारियों को सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें