शुक्रवार को हुई बर्फबारी केे बाद शनिवार को तड़के ऊंचाई वाले क्षेत्रों में हुई हल्की बर्फबारी के बाद मौसम खुल गया। दिनभर चटख धूप खिली रही, जिससे लोगों को कड़ाके की ठंड से राहत मिली।
औली में बर्फबारी से जोशीमठ-औली मोटर मार्ग कवांण बैंड से आगे बंद हो गया है। पर्यटकों ने कवांण बैंड से औली तक की दूरी पैदल ही नापी। कई लोग बर्फ का मजा लेने के लिए चोपता तक भी गए, लेकिन यहां भी चोपता टॉप से आगे मार्ग बर्फ में फिसलन भरा बना है।
स्थानीय निवासी प्रियांशु डिमरी का कहना है कि कांचुलाखर्क के बाद से ही बर्फ मिली। यहां दिनभर बर्फ का मजा लिया। औली पहुंचे कैलाश भट्ट ने बताया कि औली में चारों ओर बर्फ ही बर्फ जमी है। यहां दिनभर पर्यटकों ने स्कीइंग की।