फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डेनिस इलेवन और अनसूया एकादश ने जीता मैच

Sat, 09 Jan 2016 08:53 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गोपेश्वर।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मैदान में रौंग्पा जनजाति एवं सांस्कृतिक समिति की ओर से आयोजित राज्य स्तरीय क्रिकेट टूर्नामेंट में शनिवार को दो मैच खेले गए। पहला मैच डेनिस इलेवन और दूसरा मैच अनसूया एकादश ने जीता।
विज्ञापन


टूर्नामेंट में डेनिस इलेवन ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 15 ओवरों में 201 रन जोड़े। टीम की ओर से नलीन रावत ने 66, चांद बाबू ने 30, शनि ने 28 और हनी ने 29 रन जोड़कर टीम को मजबूत स्थिति में ला खड़ा किया। जवाब में खेलते हुए कुंड एकादश की टीम शुरुआती दौर में ही लड़खड़ा गई।

 टीम के खिलाड़ी एक-एक कर आउट हो गए। मात्र 28 रनों पर ही टीम ऑल आउट हो गई और इस इस तरह डेनिस इलेवन ने मैच जीत लिया। मैच में 4 रन देकर 6 विकेट लेने वाले डेनिस इलेवन के प्रदीप को मैन ऑफ दि मैच चुना गया।
विज्ञापन


दूसरा मैच आईटीबीपी गौचर और अनसूया एकादश के बीच खेला गया। आईटीबीपी की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 15 ओवरों में 42 रन बनाए। इस आसान लक्ष्य का पीछा करते हुए अनसूया एकादश की टीम ने मात्र पांच ओवर में बिना विकेट खोए जीत दर्ज कर ली।

दो ओवरों में 7 रन व 3 विकेट लेने वाले राजेश को मैन ऑफ दि मैच चुना गया। इस मौके पर प्रतिसार निरीक्षक आरएम पांडेय, समिति के अध्यक्ष नंदन टकोला, डा. दर्शन सिंह नेगी, हरीश आर्य, प्रकाश तिवारी, हेम दरमोड़ा, अंकोला पुरोहित, हरेंद्र बिष्ट, राजू बुर्फाल और धीरेंद्र गरोड़िया आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें