फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फंदे से लटका मिला जेसीबी ऑपरेटर का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
निजमुला- पाणा-ईराणी मोटर मार्ग पर काम करने वाले जेसीबी ऑपरेटर का शव अपने कमरे में फंदे से लटका मिला। राजस्व पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार सौंटी पौड़ी गढ़वाल का रहने वाला आलम सिंह (25), पुत्र जसवंत सिंह निजमुला में किराए के कमरे में रहता था। रविवार शाम को वह काम खत्म करके कमरे में आ गया था। सोमवार को जब वह काफी देर तक काम पर नहीं पहुंचा तो साथी कर्मचारी उसे देखने कमरे पर गए। दरवाजा अंदर से बंद था। काफी कोशिश के बावजूद जब दरवाजा नहीं खुला तो उन्होंने आसपास के लोगों को बुलाया। सूचना पर क्षेत्रीय पटवारी जेएस रावत मौके पर पहुंचे और दरवाजा तुड़वाया तो आलम सिंह कमरे में फंदे से लटका हुआ था। सूचना पर सोमवार देर शाम तक उसके परिजन भी यहां पहुंच गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें