फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

38 प्रवासियों का मुख्यमंत्री स्वरोजगार के लिए चयन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत चयन के लिए साक्षात्कार का आयोजन किया गया। साक्षात्कार में 38 प्रवासियों और 19 स्थानीय युवकों का चयन हुआ। स्वरोजगार के लिए 73 अभ्यर्थियों के आवेदन प्राप्त हुए थे।
विज्ञापन

जिला सभागार में आयोजित साक्षात्कार के दौरान डीएम ने कहा कि ऋण लेने के इच्छुक अभ्यर्थी जो भी काम करना चाहते हैं पहले संबंधित विभाग से योजना की जानकारी ले लें। स्वरोजगार के लिए सभी विकल्प खुले रहें इसके लिए उद्योग विभाग, कृषि, मत्स्य, उद्यान, डेरी, पर्यटन, ग्राम्य विकास, समाज कल्याण, पशुपालन, नाबार्ड विभागों के माध्यम से भी समन्वय स्थापित किया जा रहा है। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक डा. एमएस सजवाण ने कहा कि साक्षात्कार के लिए 73 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया, जिसमें 57 का चयन हुआ। इनमें 38 प्रवासी शामिल हैं। सभी 57 अभ्यर्थियों के आवेदन पत्रों के साथ 315 लाख की योजनाएं स्वीकृत की गई हैं, जिसमें डेरी, पोल्ट्री, भेड़-बकरी पालन, रेस्टोरेंट, रेडीमेट गारमेंट्स, जनरल स्टोर आदि शामिल हैं। इस दौरान लीड बैंक अधिकारी प्रताप सिंह, स्टेट बैंक प्रबंधक दिनेश नेगी, पर्यटन अधिकारी बृजेश पांडे, अपर कृषि अधिकारी जितेंद्र भास्कर, जिला ग्रामोद्योग अधिकारी केपी बडोली, सहायक प्रबंधक विक्रम सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें