रामलीला मैदान थराली में पिंडर घाटी सांस्कृतिक एवं पर्यटन मेले का रंगारंग आगाज हो गया। मेले में स्कूली बच्चों ने जै जस देई देणी हो जाई... देशों मां का देश मेरो गढ़ देशा..., हे दूर बर्फिलो डांडा मेरो दाज्यू..., ले भुजी जाला रे चूड़ा..., सहित देवी के जागर सहित कई सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी।
मेले का उद्घाटन करते हुए थराली की विधायक मुन्नी देवी शाह ने कहा कि संस्कृति को संरक्षित करने के लिए मेलों का आयोजन जरूरी है। मेले के पहले दिन स्कूली बच्चों ने देव स्तुति, जागर, गढ़वाली-कुमाऊंनी एवं जौनसारी गीतों से समा बांध दिया। पर्वतीय स्कॉलर एकेडमी के बच्चों ने लघु नाटिका से एनरॉयड मोबाइल के उपयोग से होने वाले दुष्प्रभावों को दिखाया। थराली कीर्तन मंडली ने श्रीगणेश, मां नंदा और कृष्ण के भजनों व कीर्तनों से कार्यक्रम को भक्तिमय बना दिया। सरस्वती शिशु मंदिर थराली के बच्चों ने मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की स्तुति से दर्शक मंत्रमुग्ध किया। राइंका थराली की छात्राओं ने मेरो दिल लूची गे..., गीत पर शानदार नृृृत्य पेश किया। विद्या मंदिर थराली के छात्रों ने गढ़वाली लोकनृत्य की प्रस्तुति दी। इस मौके पर नगर पंचायत अध्यक्ष दीपा देवी, सभासद बसंती देवी, सीमा देवी, हरीश पंत, कृष्णपाल गुंसाई, मेला कमेटी के अध्यक्ष सुरपाल सिंह, कोषाध्यक्ष कुंवर सिंह, नंदू बहुगुणा, गोपाल दत, खीमानंद खडूंड़ी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष रणजीत सिंह, नरेंद्र भारती आदि मौजूद रहे।