फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कनखुल और किमोली में जगदीशिला डोली यात्रा का स्वागत

Tue, 28 May 2024 06:33 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
कर्णप्रयाग के कनखुल जिठाईं देवी मंदिर में जगदी​शिला डोली यात्रा की पूजा करते ग्रामीण।
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

कर्णप्रयाग। भगवान विश्वनाथ जगदीशिला की डोली यात्रा मंगलवार को ब्लाॅक के कनखुल और किमोली गांव पहुंची। कनखुल में जिठाईं देवी और किमोली में श्रीलक्ष्मीनारायण मंदिर में डोली यात्रा का स्वागत किया गया। इस दौरान विश्व और क्षेत्र के कल्याण की कामना की गई।
विज्ञापन

जिठाईं देवी मंदिर में डोली यात्रा के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पुष्पवर्षा के साथ स्वागत किया। पुजारी अनिल बरमोला ने पूजा-अर्चना कर देवताओं का आह्वान किया। इसके बाद देवताओं के पश्वा अवतरित हुए। कार्यक्रम संयोजक मंत्री प्रसाद नैथानी ने लोगों को यात्रा का महत्व बताया। इसके बाद डोली यात्रा कपीरी क्षेत्र के प्रसिद्ध सिद्धपीठ श्रीलक्ष्मी नारायण मंदिर पहुंची। इस दौरान समिति के अध्यक्ष रूप सिंह बज्याल, कुंवर सिंह राणा, इंद्र सिंह रावत, रोशनी नैथानी, भीम सिंह बज्याल, भगत सिंह बिष्ट, सुखदेव कंडवाल, सोहन सिंह, योेगेंद्र सिंह, प्रधान संघ के पूर्व ब्लाॅक अध्यक्ष खिलेदव सिंह रावत, भगवान कंडवाल, महिला मंगल दल अध्यक्ष आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें