नंदानगर। नंदानगर में पर्वतीय बाल मंच ने अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के सहयोग से बच्चों के साथ तीन दिवसीय संवाद कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यशाला में 20 गांव के 103 बच्चों ने प्रतिभाग किया। रविवार से लेकर मंगलवार तक हुई कार्यशाला में जय गोपीनाथ कला मंच की टीम ने बच्चों को नुक्कड़ नाटक के माध्यम से अपनी बात मंच पर रखने, आत्मविश्वास के साथ काम करने के बारे में प्रशिक्षण दिया। पर्वतीय बाल मंच के प्रोजेक्ट कॉर्डिनेटर द्वारिका प्रसाद ने बताया कि कार्यशाला में 33 बाल संगठनों से जुड़े बच्चों ने उत्साह से प्रतिभाग किया। इस दौरान पर्वतीय बाल मंच के वित्ताधिकारी रविंद्र चौहान, संगीता गौड़, प्रदीप गौड़, विरेंद्र सिंह, महिपाल सिंह, दर्शन, वंदना और आत्माराम रतूड़ी आदि शामिल रहे। संवाद