कर्णप्रयाग। जागर गायिका और शिक्षिका पवित्रा टम्टा (पम्मी नवल) को ग्लोबल आइकन अवाॅर्ड 2025 से सम्मानित किया गया। पीपीएचडी मैजिक बुक ऑफ रिकाॅर्ड फाउंडेशन हरियाणा यूनिवर्सिटी की ओर से फरीदाबाद में यह सम्मान दिया गया। जागर गायिका और शिक्षिका पवित्रा टम्टा ने (पम्मी नवल)
ने बताया कि जागर गायकों के संरक्षण और शिक्षा के उत्कृष्ट प्रदर्शन करने पर उन्हें सम्मानित किया गया। फाउंडेशन की ओर से विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को सम्मानित किया जाता है। उनके सम्मान पर लोकगायक जीतेंद्र कुमार, शिक्षक संजय शाह, आरएल आर्य, वन क्षेत्राधिकारी बीएल शाह, युवा नेता रामदयाल, अनिल कुमार, ग्राम प्रधान काजल आदि ने खुशी जताई। संवाद