फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: औली में आईटीबीपी की स्कीइंग प्रतियोगिता शुरू

Tue, 13 Feb 2024 06:56 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

जोशीमठ। आईटीबीपी के पर्वतारोहण एवं स्कीइंग संस्थान औली में तीन दिवसीय नवम अंतर सीमांत स्कीइंग प्रतियोगिता शुरू हो गई है। पहले दिन नॉर्डिक की पांच किलोमीटर रिले रेस में उत्तरी सीमांत की टीम प्रथम स्थान पर रही। प्रतियोगिता की शुरुआत प्रथम वाहिनी के सेनानी विजय कुमार ने की। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना व नियमों को ध्यान में रखकर प्रतिभाग करने का आह्वान किया। प्रथम वाहिनी के उप सेनानी नानक चंद्र ठाकुर ने बताया कि यह प्रतियोगिता 15 फरवरी तक होगी। इसमें अल्पाइन स्कीइंग की सलालम, जायंट सलालम और नॉर्डिक स्कीइंग की 4, 5 व 10 किलोमीटर की रिले रेस की स्पर्द्धाएं होंगी। इस प्रतियोगिता में आईटीबीपी के 78 प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें