फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: कलम सिंह का अल्ट्रा इंडिविजुअल वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयन

Tue, 13 Feb 2024 06:49 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। चमोली जिले के मुंदोली निवासी कलम सिंह बिष्ट का चयन अल्ट्रा इंडिविजुअल वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है। कलम सिंह अक्तूबर 2025 में होने वाली प्रतिष्ठित बिग डॉग्स बैकयार्ड अल्ट्रा इंडिविजुअल वर्ल्ड चैंपियनशिप में प्रतिभाग करेंगे। यह चैंपियनशिप अमेरिका में होगी।
विज्ञापन

कलम सिंह ने बताया कि उनका चयन 10-11 फरवरी 2024 को गुरुग्राम, दिल्ली के गैरतपुर बास गांव में आयोजित इंडिया बैकयार्ड अल्ट्रा प्रतियोगिता में उनके शानदार प्रदर्शन के आधार पर हुआ है। इस कठिन प्रतियोगिता में उन्होंने लगातार 21 घंटे दौड़कर 147 किलोमीटर की दूरी तय की और पूरे उत्तराखंड का नाम रोशन किया। इस प्रतियोगिता में कुल 29 प्रतिभागी थे जिसमें 27 पुरुष और 2 महिला प्रतिभागी शामिल थे। उत्तराखंड से कप्तान मनीष, हितेश, सुनील और कलम सिंह बिष्ट ने भाग लिया था। विकासखंड के आसपास के लोगों ने कलम की सफलता पर खुशी जताई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें