फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: आईटीबीपी ने बदरीनाथ में चलाया सफाई अभियान

Thu, 23 Apr 2026 05:21 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

बदरीनाथ। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने के अवसर पर स्कीइंग एवं पर्वतारोहण संस्थान आईटीबीपी औली की ओर से धाम में स्वच्छता अभियान चलाया गया। वहीं नगर पालिका ज्योतिर्मठ ने विष्णुप्रयाग में सफाई अभियान चलाया। आईटीबीपी के एसी नरेंद्र रावत ने बताया कि 30 जवानों ने तत्पकुंड से ब्रह्मकपाल तक अलकनंदा नदी किनारे सफाई की। आईजी अखिलेश रावत के निर्देश पर चले इस अभियान के तहत जवानों ने डेढ़ क्विंटल कूड़ा एकत्रित कर नगर पंचायत को सौंपा। संवाद

-
नगर पालिका ने बांटे जूट के बैग
ज्योतिर्मठ। नगर पालिका ज्योतिर्मठ की ओर से विष्णुप्रयाग में बदरीनाथ धाम आने वाले श्रद्धालुओं को जूट के बैग वितरित किए गए। नगर पालिका अध्यक्ष देवेश्वरी शाह के नेतृत्व में पालिका के कर्मचारियों ने श्रद्धालुओं से किसी भी तरह के प्लास्टिक बैग का उपयोग न करने की अपील की। उन्होंने कहा कि धाम की स्वच्छता, सुंदरता व पवित्रता की गरिमा बनाए रखने के लिए पर्यावरण अनुकूल विकल्प अपनाएं। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन



जिला पंचायत ने पुष्प वर्षा व भंडारे से किया श्रद्धालुओं का स्वागत

पीपलकोटी। बदरीनाथ धाम के कपाट खुलने पर यहां पहुंचने वाले श्रद्धालुओं का जिपं अध्यक्ष दौलत बिष्ट के नेतृत्व में सदस्यों व कर्मचारियों ने पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। साथ ही भंडारे का भी आयोजन किया। बिरही के बेडूबड़ में जिला पंचायत की ओर से इसकी व्यवस्था की गई। इस दौरान उपाध्यक्ष लक्ष्मण खत्री, सदस्य संतोषी, यशवंत बिष्ट, पंकज सिंह, दीपक सिंह, सुरेंद्र आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें