फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईटीबीपी के जवानों ने बचाया खाई में गिरे बच्चे को

Tue, 19 Jul 2016 10:31 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला कर्णप्रयाग
विज्ञापन
ITBP personnel - फोटो : amarujala
विज्ञापन
मवेशी की टक्कर से करीब पचास मीटर नीचे गाई में गिरे पांच वर्षीय बच्चे को भारत तिब्बत सीमा पुलिस के जवानों ने सकुशल बचा लिया। बच्चे को एक निजी क्लीनिक में उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
विज्ञापन


घटना मंगलवार दोपहर बारह बजे की है। अपर बाजार पार्किंग के पास नेपाली मजदूर सुमति अपने बेटे कुशल को लेकर सुभाषनगर तिराहे की ओर आ रही थी। विपरीत दिशा में वाहनों की लंबी कतार होने से वह के चतले सुमति कनारे लगी। इसी दौरान एक गाय ने कुशल को टक्कर मार दी।

इससे वह सड़क से करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गया। वाहनों की कतार में आईटीबीपी के हवलदार कलम सिंह और चालक मुकेश बिना देर किए खाई में उतरे। कमल सिंह ने सड़क से छलांग लगाकर बिना समय गवाएं बच्चे को पकड़ा। इस दौरान बच्चा एक कमजोर टहनी पर टिका था।
विज्ञापन


घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय व्यापारी टीएस रावत, भुवन नौटियाल, राजा चौहान आदि ने भी मदद की। बाद में बच्चे का एक निजी क्लीनिक में उपचार के बाद घर भेज दिया गया। अपर बाजार निवासी अनिल खंडूड़ी, चमोली जिला मोटर यातायात समिति के अध्यक्ष महेश खंडूड़ी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष महिपाल नेगी, व्यापार संघ उपाध्यक्ष अनिल अग्रवाल, सामाजिक कार्यकर्ता भूपेंद्र सिंह आदि ने जवानों के प्रयास की सराहना की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें