फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: बदरीनाथ धाम में आईटीबीपी तैनात, सीसीटीवी कैमरे भी लगाए

Sat, 29 Nov 2025 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

मंदिर के कपाट बंद होने के बाद से पसरा है सन्नाटा
सभी होटल व धर्मशाला कर्मियों के लौटने के बाद ही शिफ्ट होगा थाना
संवाद न्यूज एजेंसी
ज्योतिर्मठ। बदरीनाथ धाम में कपाट बंद होने के बाद से सन्नाटा पसरा हुआ है। होटल व धर्मशालाओं के कर्मचारी सामान समेटने में जुटे हैं। अब धाम में सुरक्षा के लिए आईटीबीपी तैनात कर दी गई है। मंदिर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे भी लगा दिए गए हैं।
विज्ञापन

बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए 25 नवंबर को बंद कर दिए गए हैं। कपाट बंद होने के बाद क्षेत्र से ज्यादातर लोग लौट आए हैं। कुछ होटल, ढाबा व धर्मशालाओं के कर्मचारी सामान समेटने में लगे हुए हैं। साथ ही धीरे-धीरे वहां से वापसी भी कर रहे हैं। इसे देखते हुए अभी बदरीनाथ थाना भी संचालित किया जा रहा है। मंदिर परिसर के आसपास पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे लगा दिए हैं और थाने से इनकी निगरानी की जा रही है। बाद में हनुमान चट्टी में चौकी स्थापित कर धाम की गतिविधियों पर नजर रखी जाएगी। धाम में मास्टर प्लान के कार्य भी चल रहे हैं। एसपी सुरजीत सिंह पंवार ने बताया कि धाम में सुरक्षा व्यवस्था के लिए आईटीबीपी की एक प्लाटून तैनाती हो गई है। जब तक वहां से सभी होटल, धर्मशाला सहित अन्य कर्मचारी नहीं लौट जाते तब तक थाना भी संचालित होता रहेगा। मंदिर की सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं। बदरीनाथ में बीकेटीसी के चार कर्मचारी भी तैनात किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें