फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूकेडी नवंबर से शुरू करेगी पहाड़ बचाओ यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तराखंड क्रांति दल प्रदेश में नवंबर से पहाड़ बचाओ यात्रा शुरू करने जा रहा है। गंगोत्री से शुरू होने वाली इस यात्रा का नेतृत्व संरक्षक त्रिवेंद्र सिंह पंवार करेंगे। यात्रा के संयोजक और दल के केंद्रीय उपाध्यक्ष जयप्रकाश उपाध्याय ने गोपेश्वर में पत्रकार वार्ता में ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि जल्द केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह एरी व अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ मिलकर यात्रा की तिथि निर्धारित की जाएगी।
विज्ञापन

संरक्षक ने बताया कि आज उत्तराखंड सुरक्षित नहीं रह गया है। राजनीतिक दलों की शह पर बाहरी राज्यों के लोग यहां नेता और अधिकारी बने बैठे हैं जबकि मूल निवासियों को पीछे किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अंकिता हत्याकांड और भर्ती घोटालों में बड़े नेताओं और अधिकारियों के नाम आ रहे हैं। इसलिए सरकार दोनों मामलों की सीबीआई जांच से बचना चाहती है ताकि बाहरी लोगों की नियुक्तियों की पोल न खुले।
दल के सरंक्षक ने कहा कि इस यात्रा के माध्यम से मूल निवास की अनिवार्यता, राज्य बनने की अवधारणा, रोजगार, मां-बेटियों की सुरक्षा जैसे मुद्दों को जनता के सामने लाया जाएगा। इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष महिपाल फरस्वाण, भरत कुंवर, गोविंद नेगी, दीपक फरस्वाण, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें