कर्णप्रयाग। बहुगुणा नगर में ट्रीटमेंट कार्य से पूर्व सिंचाई विभाग, जल संस्थान और लोनिवि के अधिकारियों ने कर्णप्रयाग- नैनीसैण मोटर मार्ग पर सड़क किनारे जल संस्थान की पाइप लाइनों का स्थलीय निरीक्षण किया। निरीक्षण में अधिकारियों ने ट्रीटमेंट के दौरान आ रहे जल संस्थान की पेयजल लाइनों सहित अन्य चीजों की जांच की। सिंचाई विभाग के सहायक अभियंता शुभम डोभाल ने बताया कि ट्रीटमेंट कार्य के दौरान किसी की पेयजल लाइनों को क्षति न हो। ट्रीटमेंट कार्य के दौरान यदि जरूरत पड़े तो पाइप लाइनों को अस्थायी रूप से इधर उधर शिफ्ट किया जाएगा जिससे किसी को कोई दिक्कत न हो। इस मौके पर जल संस्थान की अवर अभियंता पूनम रावत आदि मौजूद रहे। संवाद