फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पर्यावरण दिवस मेले की तैयारियां तेज

Wed, 27 May 2026 06:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
नारायणबगड़। खांखरखेत-कौनपुरगढ़ पर्यटन समिति ने बुधवार को एक बैठक जिसमें 5 जून को खांखरखेत में होने वाले पर्यावरण दिवस मेले की तैयारियों पर चर्चा हुई। ब्लॉक प्रमुख गणेश चंदोलाकी अध्यक्षता में आयोजित बैठक में वक्ताओंं ने आयोजन को क्षेत्र के विकास, पर्यावरण और पर्यटन के लिए महत्वपूर्ण बताया। वक्ताओं ने कहा कि सरकार ने इसे ट्रेकिंग रूट घोषित किया है। इससे आठ गांवों को जोड़ा गया है जिसका उद्देश्य ईको टूरिज्म से स्थानीय आर्थिकी मजबूत करना है। समिति पिछले कई वर्षों से यह मेला आयोजित कर रही है। इस बार मेले में सांस्कृतिक, खेलकूद प्रतियोगिताएं और पर्यावरण गोष्ठी शामिल होंगी। बैठक में सचिव रघुवीर सिंह बिष्ट, संदीप कुमार पटवाल और त्रिलोक सिंह नेगी सहित कई लोग उपस्थित रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें