नगर पंचायत पीपलकोटी में अधिशासी अधिकारी बीना नेगी के नेतृत्व में बुधवार को नगर पंचायत की टीम ने बाजार का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान आठ दुकानों में पॉलिथीन का प्रयोग करने पर दुकानों का चालान किया गया। अधिशासी अधिकारी बीना नेगी ने सभी व्यापारियों से अपील की कि पॉलिथीन प्रतिबंधित है, इसका प्रयोग न करें। ऐसा करने पर चालान किया जाएगा। इस दौरान नगर पंचायत के कर्मचारी अनिल रावत, संदीप पटवाल, महावीर राणा, मनोज कुमार, रघुवीर लाल आदि उपस्थित थे।