फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुर्घटना को न्यौता दे रहे सीवर ट्रीटमेंट के निर्माणाधीन टेंक

विज्ञापन
गोपेश्वर के वैतरणी कुंड के समीप निर्माणाधीन सीवरेज टेंक। - फोटो : GOPESHWAR
विज्ञापन
वैतरणी कुंड के समीप गंगा अनुरक्षण इकाई की ओर निर्माणाधीन सीवर ट्रीटमेंट प्लांट देखरेख के अभाव में बड़ी दुर्घटना को न्योता दे रहा है। इन निर्माणाधीन टैंकों में बारिश का पानी स्टोर हो रहा है। दोपहर में बच्चे इन टैंकों में नहाने जा रहे हैं, जिससे यहां दुर्घटना की संभावना बनी हुई है। ग्रामीणों ने विभागीय अधिकारियों से यहां देखरेख के लिए कर्मचारियों की तैनाती की मांग उठाई।
विज्ञापन

गंगा अनुरक्षण इकाई की ओर से गोपेश्वर नगर के वैतरणी तोक में सीवर ट्रीटमेंट प्लांट का निर्माण करवाया जा रहा है, लेकिन तीन माह से यहां निर्माण कार्य न होने से प्लांट के टैंक का काम अधूरा पड़ा है। हरीश भट्ट, रोहिताश पुरोहित और आनंद सिंह का कहना है कि विभाग की ओर यहां आधा-अधूरा निर्माण छोड़ दिया गया है, लेकिन यहां निर्माण क्षेत्र की सुरक्षा के लिए विभाग की ओर से किसी कर्मचारी की तैनाती नहीं की गई है। इधर, गंगा अनुरक्षण इकाई के सहायक अभियंता संदीप कुमार का कहना है कि मामले में निर्माणदायी संस्था को यहां कर्मचारी की तैनाती के लिए कहा गया है। टैंक की सुरक्षा के इंतजाम किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें