फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

व्यापारियों के विरोध के बाद जेसीबी सहित बैरंग लौटे ठेकेदार और मजदूर

विज्ञापन
विज्ञापन
ऑल वेदर रोड परियोजना के तहत मायापुर और पीपलकोटी बाजार में जेसीबी से हिल साइड की दुकानें तोड़ने एनएचआईडीसीएल के मजदूर पहुंचे लेकिन व्यापारियों ने परियोजना का काम रुकवा दिया। व्यापारी जेसीबी के सामने खड़े हो गए तो ठेकेदार को मजदूर और जेसीबी लेकर बैरंग लौटना पड़ा। व्यापारियों का कहना है कि उन्होंने जिलाधिकारी से एक माह का समय मांगा था और अब दुकानें तोड़नी शुरू कर दी गई हैं। इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा।
विज्ञापन

बुधवार को बदरीनाथ हाईवे पर मायापुर और पीपलकोटी बाजार में एनएचआईडीसीएल के ठेकेदार और मजदूर जेसीबी लेकर दुकानों के ध्वस्तीकरण के लिए पहुंचे। सबसे पहले मायापुर में दुुकानों का चिह्निकरण कर जेसीबी से निर्माण ध्वस्तीकरण कार्य शुरू किया गया, लेकिन व्यापारियों ने इसका विरोध किया और जेसीबी के आगे खड़े हो गए। लोगों ने जेसीबी को काम करने नहीं दिया, जिसके बाद ठेकेदार और मजदूर पीपलकोटी बाजार में पहुंच गए। यहां पेट्रोल पंप के समीप दुकानें तोड़नी शुरू की गई लेकिन लोगों ने इसका विरोध शुरू कर दिया। व्यापारी सज्जन लाल शाह, अतुल शाह, संतोष, विजय मलासी, राजेंद्र लाल शाह, भुवन शाह, प्रदीप पुंडीर, दिग्विजय शाह और सुनील शाह का कहना है कि तीन दिन पहले दुकानें और मकान खाली करने का नोटिस दिया गया था, जिस पर डीएम से एक माह का समय मांगा गया था। एनएचआईडीसीएल की ओर से दुकान और घरों की सामग्री को शिफ्ट करने का समय भी नहीं दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि एनएचआईडीसीएल की ओर से व्यापारियों और स्थानीय लोगों का उत्पीड़न किया जा रहा है। इन दिनों बदरीनाथ यात्रा को देखते हुए भारी मात्रा में सामान दुकानों में रखा गया है। ऐसे में तीन दिनों में दुकान खाली करना संभव नहीं है। व्यापारियों के विरोध को देखते हुए ठेकेदार और मजदूर जेसीबी को लेकर बेरंग लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें