फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चमोली चाड़े में रुक-रुककर गिर रहे पत्थर

विज्ञापन
विज्ञापन
बदरीनाथ हाईवे पर ऑलवेदर रोड परियोजना के तहत चट्टानों पर आधी-अधूरी कटिंग लोगों के लिए मुसीबत का सबब बनी हुई हैं। चमोली चाड़े पर आधी-अधूरी हिल कटिंग के कारण रुक-रुककर पत्थर हाईवे पर छिटक रहे हैं, जिससे यहां वाहनों की आवाजाही खतरे के साए में हो रही है।
विज्ञापन

बीते दिनों न्यायालय ने चारधाम ऑलवेदर रोड परियोजना को लेकर हाईवे की चौड़ाई 5.5 मीटर से अधिक नहीं होने आदेश जारी किए थे। तब केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय ने ऑलवेदर रोड के तहत बदरीनाथ हाईवे पर हिल कटिंग कार्य रोक दिया था। अब हिल कटिंग कार्य छोड़कर एनएचआईडीसीएल की ओर से रुद्रप्रयाग से हेलंग (100 किमी) तक हाईवे पर डामरीकरण और सुरक्षात्मक कार्य किए जा रहे हैं। चमोली चाड़े पर हिल कटिंग कार्य आधा-अधूरा पड़ा है। बदरीनाथ हाईवे पर चारधाम यात्रा के तीर्थयात्रियों के साथ ही सेना के वाहन लगातार आवाजाही कर रहे हैं, लेकिन चट्टानी भाग से हर वक्त पत्थरों के छिटकने का खतरा बना हुआ है। कांग्रेस के नगर अध्यक्ष प्रमोद बिष्ट, पीसीसी सदस्य अरविंद नेगी और अन्नू कठैत ने चमोली चाड़े पर चौड़ीकरण कार्य जल्द पूरा करने की मांग की। इधर, एनएचआईडीसीएल के जीएम संदीप कार्की का कहना है कि न्यायालय के आदेश के बाद से हिल कटिंग कार्य अधूरा है। अग्रिम आदेशों के बाद यहां हाईवे का चौड़ीकरण कार्य किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें