कर्णप्रयाग। लोनिवि विभाग पोखरी की ओर से कर्णप्रयाग-पोखरी मोटर मार्ग पर देवतोली के आधे किमी के दायरे में इंटरलॉक टाइलें लगाई जा रही हैं। सड़क पर जलभराव की समस्या को देखते हुए विभाग ने इंटरलॉक टाइलें लगाने का निर्णय लिया है।
कर्णप्रयाग पोखरी मार्ग पर लोनिवि पोखरी की ओर से वर्तमान में पोखरी पुल से पीएमजीएसवाई कार्यालय तक डामरीकरण पूरा कर दिया है। देवतोली में पीएमजीएसवाई कार्यालय से सिंचाई विभाग की ओर से सड़क किनारे जल संस्थान की लाइनें बिछी हुई हैं जिनके बार-बार टूट जाने के कारण हुए लीकेज से सड़क पर पानी बहता रहता है। वहीं स्क्रपर भी बंद हैं। ऐसे में घरों से निकलने वाला पानी सड़क पर फैल रहा है। बारिश में सड़क कीचड़ में तब्दील हो जाती है। समस्या को देखते हुए लोनिवि ने सड़क के आधे किमी के दायरे में इंटरलॉक टाइलें लगाने का निर्णय लिया है। स्थानीय अरुण सेमवाल, अनुज सेमवाल आदि ने कहा कि इंटरलॉक टाइल लगने से लोगों को आवागमन में आसानी होगी। वहीं लोनिवि पोखरी के अवर अभियंता सुभाष कुमार का कहना है कि सड़क पर डामरीकरण करने से पानी की समस्या के कारण डामरीकरण के बहने का खतरा बना था। इस कारण मार्ग पर आधे किमी के दायरे में इंटरलॉक टाइलें लगाई जा रही हैं।