फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: उपनिदेशक ने लिया क्लस्टर विद्यालयों की व्यवस्थाओं का जायजा

Wed, 19 Mar 2025 07:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। उपनिदेशक प्रारंभिक शिक्षा कमला बड़वाल ने चमोली जिले में क्लस्टर विद्यालयों को लेकर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। ताकि क्लस्टर बनाने के बाद संबंधित विद्यालयों में जरूरी सुविधाएं समय पर मुहैया कराई जा सकें।
विज्ञापन

उपनिदेशक कमला बड़वाल ने मंगलवार को गोपेश्वर पहुंचकर जीआईसी गोपेश्वर, जीआईसी माणा-घिंघराण, राजकीय प्राथमिक विद्यालय देवर खडोरा, कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नैगवाण सहित आस-पास के विद्यालयों का भ्रमण किया। उन्होंने माध्यमिक स्तर पर क्लस्टर विद्यालय और बेसिक स्तर पर उत्कृष्ट विद्यालय के लिए व्यवस्थाओं को जांचा। ताकि क्लस्टर व उत्कृष्ट विद्यालय बनाने के बाद वहां आने वाले छात्र-छात्राओं को सभी जरूरी सुविधाएं मुहैया कराई जा सकेंगी। भ्रमण के दौरान उन्होंने विद्यालयों में पठन पाठन सहित अन्य व्यवस्थाओं का भी निरीक्षण किया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें