फोटो-
कर्णप्रयाग। सफाई निरीक्षक बंटी मौर्या ने सोमवार को उपजिला चिकित्सालय में निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने अस्पताल के कचरे को चार श्रेणियों में डालने के लिए कहा। उन्होंने गीला या जैविक कचरे के लिए हरा, सूखा कचरा के लिए नीला, सैनेटरी के लिए लाल, विशेष अपशिष्ट के लिए काला डिब्बा रखने को कहा। साथ ही वहां कार्यरत सफाई कर्मियों से जगह-जगह फैल रहे पानी को साफ करने और नालियों की सफाई करने के निर्देश दिए। सफाई निरीक्षक बंटी मौर्या ने कहा कि डेंगू और मलेरिया को देखते हुए नगर पालिका की ओर से जगह-जगह निरीक्षण किया जा रहा है। सभी लोग अपने आसपास साफ सफाई रखें और घरों के आसपास पानी इकट्ठा न होने दें जिससे डेंगू और मलेरिया जैसी बीमारियों को फैलने से रोका जा सके। संवाद