फोटो
कर्णप्रयाग/नंदासैंण/ गैरसैंण। लगातार जंगलों में लग रही आग से वन संपदा को भारी नुकसान हो रहा है। जंगलों में लगी आग के कारण धुएं से लोगों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल असर पड़ रहा है। कर्णप्रयाग के उमा माहेश्वर आश्रम के ऊपर, सिरण के जंगल में लगी आग से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। ये जंगल बीते रविवार को रात भर जलते रहे। वहीं नंदासैंण क्षेत्र कोली, सैनू के जंगल भी धधक रहे हैं जबकि गैरसैंण के वन पंचायत रीठिया के जंगल में लगी आग से वन संपदा को भारी नुकसान हुआ है। आग के धुएं से धुंध छाई हुई है और लोगों को सांस लेने में भी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। वन क्षेत्राधिकारी प्रदीप गौड़ ने बताया कि वन कर्मी आग बुझाने में जुटे हुए हैं। संवाद