फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: डीएम को देवाल तहसील के संचालन के दिए निर्देश

Wed, 03 Jan 2024 03:41 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
देवाल। राजस्व परिषद के आयुक्त एवं सचिव चंद्रेश कुमार ने देवाल तहसील के संचालन के लिए डीएम चमोली को निर्देश दिए। ब्लॉक प्रमुख डॉ. दर्शन दानू ने राजस्व परिषद के आयुक्त व सचिव को ज्ञापन दिया था। बताया था कि वर्ष 2017 में देवाल तहसील का सृजन हुआ था। वर्ष 2021 में तहसील के संचालन के लिए नायब तहसीलदार की तैनाती हुई थी, लेकिन कुछ माह के बाद उनका भी स्थानांतरण कर दिया गया। वर्तमान में यहां पर कोई भी कर्मचारी नहीं है। उन्होंने तहसील के संचालन के लिए नायब तहसीलदार व स्टाफ की नियुक्ति करने की मांग की थी। इस पर सचिव चंद्रेश कुमार ने देवाल तहसील के संचालन के लिए डीएम चमोली को निर्देश दिए। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें