फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जायका योजना के तहत पौधे लगाने के निर्देश

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम स्वाति एस भदौरिया ने कलक्ट्रेट सभागार में रेखीय विभागों के साथ जायका परियोजना की बैठक ली। डीएम ने जायका परियोजना के तहत अच्छे परिणाम देने वाले अखरोट, रिंगाल पौधे लगाने को कहा, ताकि इनकी प्रोसेसिंग, मार्केटिंग, ब्रांडिंग और पैकेजिंग की चेन विकसित करके लोगों की आजीविका बढ़ाई जा सके।
विज्ञापन

इस दौरान वन विभाग की ओर से बताया गया कि अलकनंदा वन प्रभाग की तीनों रेंज थराली, असेढ़, सिमली और आटागाड़ में परियोजना चल रही है। वन विभाग की ओर से तेजपात, दाडिम और रिंगाल के पौधे लगाए गए हैं जिनसे लोगों की चार से पांच साल में अच्छी आमदनी हो सकेगी। बैठक में जिला पर्यटन अधिकारी विजेंद्र पांडे, मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे और डीएफओ अलकनंदा सर्वेश कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें