स्वजल कर्मचारियों ने पेयजल अनुश्रवण परिषद के उपाध्यक्ष रिपुदमन सिंह रावत को ज्ञापन देकर 11 माह से रुका हुआ वेतन दिलाने की मांग की। साथ ही सालों से स्वजल में काम कर रहे कर्मचारियों को स्थायी नियुक्ति देने की मांग भी की गई। कर्मचारियों ने कहा कि वह स्वजल में 15 से 20 सालों से काम कर रहे हैं लेकिन उन्हें स्थायी नहीं किया जा रहा है। पिछले 11 माह से उन्हें वेतन नहीं मिला है। ज्ञापन देने वालों में संजय पंत, संतोष लाल, मनीष कुमार, कुलदीप और विनोद लाल आदि शामिल थे।