बदरीनाथ यात्रा को देखते हुए कोतवाली पुलिस ने टैक्सी यूनियन और होटल व्यवसायियों के साथ गोष्ठी की। इस दौरान थानाध्यक्ष बृजमोहन राणा ने होटल व ढाबा स्वामियों को खाने की रेट लिस्ट चस्पा करने, होटल व ढाबों में शराब न पिलाने, होटलों में आने वाले यात्रियों के वाहनों की पार्किंग की उचित व्यवस्था करने, यात्रियों का विवरण रजिस्टर में अंकित करने, होटल में सीसीटीवी कैमरे लगाने के निर्देश दिए। साथ ही सभी टैक्सी यूनियन के पदाधिकारियों/चालकों को वाहनों पर परिवहन विभाग की ओर से तय किराया सूची चस्पा करने, यात्रियों के साथ अच्छा व्यवहार करनें, वाहन की छत पर सवारी न बैठाने के निर्देश दिए। इस मौके पर चौकी प्रभारी नरेंद्र कोटियाल, डॉ. मदन मोहन नवानी, कांति पुजारी और सुभाष सती आदि मौजूद थे।