फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: चारधाम यात्रा 2025...बदरीनाथ हाईवे पर दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने के निर्देश

Wed, 26 Mar 2025 11:19 AM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली

सार

दुर्घटना संभावित क्षेत्रों क्षेत्रपाल, पागल नाला, टंगणी, गुलाबकोटी, हेलंग आदि जगह पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए गए हैं। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आगामी चारधाम यात्रा को देखते हुए पुलिस उपाधीक्षक मदन सिंह बिष्ट ने मंगलवार को बदरीनाथ हाईवे का निरीक्षण किया। उन्होंने हाईवे के डेंजर जोन में सुरक्षा के इंतजाम के निर्देश दिए। साथ ही दुर्घटना संभावित क्षेत्रों में साइन बोर्ड लगाने के भी निर्देश दिए।

विज्ञापन


सीओ मदन बिष्ट ने यातायात प्रबंधन व बुनियादी ढांचे की तैयारी का आकलन किया। उन्होंने दुर्घटना संभावित क्षेत्रों क्षेत्रपाल, पागल नाला, टंगणी, गुलाबकोटी, हेलंग आदि जगह पर साइन बोर्ड लगाने के निर्देश दिए।

ये भी पढ़ें...Uttarakhand: कामकाजी महिलाओं के आशियाने के लिए जगह तय, सात हॉस्टल के लिए बजट स्वीकृत, जानें कब होंगे तैयार
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रा मार्ग पर स्थापित की जाने वाली अस्थायी पुलिस चौकियों, पर्यटन पुलिस केंद्रों में बिजली, पानी आदि मूलभूत सुविधाओं को समय पर दुरुस्त करने, भूस्खलन क्षेत्रों के आसपास पुलिस बूथ स्थापित करने, चौकियों को हाईवे निर्माण कार्य में लगी कार्यदायी संस्था से समन्वय बनाकर समय पर सभी व्यवस्थाएं पूरी करने के निर्देश दिए।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें