गोपेश्वर जिला पंचायत सभागार में आयोजित कार्यशाला में फसलों से संबंधी जानकारी लेती स्वयं सहायता
- फोटो : GOPESHWAR
गोपेश्वर। उत्तराखंड पर्वतीय आजीविका संवर्द्धन संस्था (उपासक) की ओर से जोखिम प्रबंध पर आयोजित कार्यशाला में आजीविका संघ सहकारिता एवं समूह सदस्यों को कई जानकारियों दी गईं। कार्यशाला में फसल बीमा, पशु बीमा, स्वास्थ्य बीमा और अटल आयुषमान योजना के बारे में जानकारी दी।
जिला पंचायत सभागार में कार्यशाला का शुभारंभ डीएम स्वाति एस भदौरिया ने किया। उन्होंने महिला समूहों को प्रधानमंत्री फसल बीमा, स्वास्थ्य बीमा, पेंशन और सरकार की ओर से संचालित विभिन्न योजनाओं का लाभ उठाने की बात कही। मुख्य विकास अधिकारी हंसादत्त पांडे ने सभी बैंकों को किसानों के फसलों का बीमा करने और नुकसान होने पर समय से किसानों को बीमा का लाभ देने की बात कही। संस्था के ग्रामीण वित्त समन्वयक संजय पुरोहित ने कहा कि धान की फसल में किसान 17.47 रुपये और मंडुवे की फसल के लिए 9.40 रुपये प्रति नाली के हिसाब से प्रीमियम देकर बीमा करा सकते हैं। इस मौके पर मुख्य उद्यान अधिकारी नरेंद्र यादव, अपर कृषि अधिकारी जितेंद्र भास्कर, लीड बैंक अधिकारी एलएम खनेड़ा, नंदाकिनी स्वयं सहायता समूह की अध्यक्ष बीरा देवी, मां अनसूया स्वायत्त सहकारिता की अध्यक्ष मंजू देवी और ब्लाक समन्वयक अवतार रौतेला आदि मौजूद थे।