फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: राष्ट्रहित में योगदान देने के लिए किया प्रेरित

Tue, 13 Oct 2026 04:06 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
कर्णप्रयाग। डॉ. शिवानंद नौटियाल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में सेवा संकल्प अभियान-विकसित भारत 2047 के तहत जागरूकता कार्यक्रम हुआ। इसका लक्ष्य विद्यार्थियों व युवाओं में राष्ट्र निर्माण, सामाजिक सेवा व नागरिक कर्तव्यों के प्रति जागरूकता बढ़ाना था। जिपंउ लक्ष्मण सिंह खत्री ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। उन्होंने युवाओं को शिक्षा, कौशल विकास के साथ राष्ट्रहित के कार्यों में योगदान देने के लिए प्रेरित किया। भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुभाष चमोला ने विद्यार्थियों को अनुशासन, सकारात्मक सोच और सामाजिक जिम्मेदारी के साथ आगे बढ़ने को कहा। इस अवसर पर प्राचार्य राम अवतार सिंह, नरेंद्र पंघाल, आशा डिमरी, छात्र संघ अध्यक्ष सुनील सिंह आदि मौजूद थे। संवाद
विज्ञापन



नवीन बहुगुणा और विक्रम सिंह बने पीटीए अध्यक्ष
आदिबदरी/नारायणबगड़। एसजीआरआर आदिबदरी में पीटीए की बैठक हुई। विजय चमोला की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में सर्वसम्मति से नगली के प्रधान नवीन बहुगुणा को अध्यक्ष, आरती बहुगुणा को उपाध्यक्ष, प्रधानाचार्य सिद्धार्थ नेगी को सचिव चुना गया। नवनियुक्त पीटीए अध्यक्ष नवीन बहुगुणा ने बताया कि विद्यालय के विकास के लिए लगातार प्रयास करेंगे। इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष विजय चमोला, संतोषी कन्वासी, संजय रावत, मोहन बहुगुणा, अवंतिका डोभाल, शिवानी रावत आदि उपस्थित रहे। वहीं मगनलाल शाह राजकीय महाविद्यालय मींग में हुई बैठक में अभिभावक संघ की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए विक्रमसिंह परिहार को पीटीए अध्यक्ष चुना गया। उपाध्यक्ष पद पर मंगल सिंह, सचिव सूरजमणि कुड़ियाल, सहसचिव सुश्री मोनिका, कोषाध्यक्ष गुड्डी देवी और कार्यकारिणी सदस्य शकुंतला देवी को चुना गया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें