फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में घायल जवान ने भी तोड़ा दम

विज्ञापन
नारायणबगड़ के परखाल-डुंगरी मोटर मार्ग पर सड़क दुर्घटना में घायल सेना के जवान की ईलाज के दौरान मुत - फोटो : KARNPRYAG
विज्ञापन
नौ सितंबर की रात को परखाल-डुंगरी मार्ग पर हुई सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए सेना के जवान की उपचार के दौरान देहरादून में मौत हो गई। सोमवार को जवान का सैनिक सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। देवेंद्र लाल 14 आरआर सेकंड गढ़वाल रेजिमेंट में जम्मू कश्मीर के बांदीपुरा में तैनात थे और कुछ दिन पहले ही छुट्टी पर घर आए थे।
विज्ञापन

परखाल-डुंगरी मार्ग पर रैंगांव के पास हुई एक कार दुर्घटना में तीन लोगों की घटनास्थल पर मौत हो गई थी, जबकि छुट्टी पर घर आया कार चालक सेना का जवान देवेंद्र लाल, निवासी ग्राम-जुनेर गंभीर रूप से घायल हो गया था। प्राथमिक उपचार के बाद उसे देहरादून रेफर किया गया जहां रविवार को उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। सोमवार को सेना के नायब सूबेदार कुमार हरीमत पांच जवानों के साथ जवान देवेंद्र लाल का पार्थिव शरीर लेकर नारायणबगड़ पहुंचे। पैतृक घाट पर सैनिक सम्मान के साथ उनकी अंत्येष्टि की गई। इस दौरान परिजनों के अलावा विधायक मुन्नी देवी शाह, प्रधान नरेंद्र सिंह, नायब तहसीलदार सुरेंद्र सिंह देव, बीडीओ मदन सिंह मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें