फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chamoli News: पेटेंट, कॉपीराइट व ट्रेडमार्क की दी जानकारी

Fri, 23 Jan 2026 06:04 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चमोली
विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

गोपेश्वर। राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय गोपेश्वर में बौद्धिक संपदा अधिकार प्रकोष्ठ की ओर से ऑनलाइन इंटेलेक्चुअल प्रोपर्टी राइट (आईपीआर) पर व्याख्यान का आयोजन किया गया। इसमें छात्र-छात्राओं व प्राध्यापकों को पेटेंट, कॉपीराइट की जानकारी दी गई।
विज्ञापन

यूकॉस्ट) की ओर से आयोजित व्याख्यान में एचएनबी केंद्रीय विवि के हेड आईपीआर सेल प्रो. राम कुमार साहू ने आविष्कार प्रकटीकरण से लेकर पेटेंट अनुदान तक विषय पर व्याख्यान दिया। उन्होंने भारत में आईपीआर, पेटेंट, कॉपीराइट, ट्रेडमार्क, ट्रेड सीक्रेट आदि से नवाचार उन्नयन और पेटेंट फाइल करने की प्रक्रिया के बारे में जानकारी दी। दूरस्थ शिक्षा के निदेशक डॉ. अनिल दुबे ने कहा कि राष्ट्र निर्माण में बौद्धिक संपदा विकास की दृष्टि से नवाचार की महत्वपूर्ण भूमिका है। इससे रोजगार क्षमता का विकास, उद्यमिता की भावना विकसित होती है। उन्होंने कहा कि नवाचार से आत्मनिर्भरता और वैश्विक प्रतिस्पर्धा में भाग लेना लक्ष्य होना चाहिए। इस दौरान प्रभारी प्राचार्य डॉ. डीसी सती, आईपीआर प्रकोष्ठ के संयोजक डॉ. विधि ढौंडियाल, डॉ. हिमांशु बहुगुणा, डॉ. ममता असवाल, डॉ. दिगपाल कंडारी, डॉ. राजेश चंद्रियाल, गीता देवी आदि मौजूद रहे। संचालन डॉ. रीना ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें