नारायणबगड़। प्रदेश सरकार के कार्यकाल के 4 वर्ष पूरे होने पर ब्लॉक सभागार में जन-जन की सरकार, चार साल बेमिसाल कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में विभिन्न विभागों के प्रतिनिधियों ने अपने विभागों की ओर से चलाई जा रही लोक कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी । बीडीओ बिरेन्द्र असवाल के संचालन में हुए कार्यक्रम में कनिष्ठ प्रमुख भूपेंद्र सिंह मेहरा, पूर्व प्रमुख यशपाल नेगी, स्वास्थ्य विभाग के डाॅ. रिया घिडि़याल,
डाॅ.
विजय राणा, पंचायती राज विभाग के अरविंद डिमरी, ज्योत्सना, पशुपालन विभाग के दलवीर सिंह, मनोज सिंह, ग्रामीण विकास विभाग के कविता पिमोली आदि ने अपने-अपने विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। कार्यक्रम में महिला समूहों से जुड़ी महिलाओं तथा पंचायत प्रतिनिधियों ने शिरकत की। संवाद